Recent Posts

एतमादुद्दौला का मकबरा (Tomb of I'timād-ud-Daulah)


विश्व के सात आश्चर्यों (Seven Wonders) मे से एक ताजमहल के देखने आप आगरा आते है,  तो एतिहासिक स्थल एतमादुद्दौला का मकबरा (Tomb of I'timād-ud-Daulah) घूमना न भूले। एतमादुद्दौला का मकबरा मुगल बादशाह अकबर के बेटे जहांगीर की बेगम नूरजहां ने अपने पिता की स्मृति में आगरा में यमुना के किनारे अपने पिता गियास-उद-दीन बेग़ (जो जहांगीर के दरबार में मंत्री थे) की याद में बनवाया गया था।

यमुना नदी के किनारे 23 स्क्वायर मीटर में स्थित इस मकबरे का निर्माण 1626 - 1628 ईसवी में किया गया था। बेबी ताज के नाम से मशहूर इस मकबरे की नक्‍काशी ताजमहल से मिलती है, कुछ लोग मानते है कि इसकी नक्‍काशी ताजमहल से ज्‍यादा खूबसूरत लगती है। इस मकबरे को बनाने मे सफेद संगमरमर का प्रयोग किया गया है। इसकी दीवारों पर पेड़ पौधों, जानवरों, पक्षियों के चित्र, गुलदस्ता, गुलाब-जल के कलश, अंगूर और शराब की प्याली उकेरे गए हैं। यह मकबरा चारबाग प्रणाली के एक बाग के मध्य बना है जो चारों ओर से ऊँची दीवारों से घिरा हुआ है। इस स्मारक में एक समांतर चतुभुर्जीय केन्द्रीय कक्ष है जिसमें वजीर तथा उनकी बेगम-अस्मत बेगम की कब्र है। इस कक्ष के चारों तरफ छोटे-छोटे प्रकोष्ट हैं जिसमें नूरजहाँ तथा उनके पहले पति शेर अफगान से उत्पन्न पुत्री-लाडली बेगम तथा परिवार के अन्य सदस्यों की कब्रे है।
ताजमहल से इस मकबरे की दूरी है 6 Km, आगरा किला रेलवे स्टेशन से 6 Km और आगरा केन्ट रेलवे स्टेशन से 12 Km है । 

एतमादुद्दौला मकबरा का मुख्य द्वार 


एतमादुद्दौला मकबरा का यमुना नदी की तरफ वाला द्वार


एतमादुद्दौला मकबरा मे स्थति कब्र 


एतमादुद्दौला मकबरा का मुख्य द्वार 


एतमादुद्दौला मकबरा के गुम्कामद की छत 


एतमादुद्दौला मकबरा की दीवारों पर की कई नक्काशी 


एतमादुद्दौला मकबरा मे स्थति मुख्य कब्र 







Post a Comment

0 Comments