Recent Posts

Uff Kolkata । उफ़्फ़ कोलकाता

 

Uff Kolkata । उफ़्फ़ कोलकाता



सत्य व्यास की नयी किताब और पाँचवाँ उपन्यास ‘उफ़्फ़ कोलकाता’ (Uff Kolkata) हिंदी भाषा की पहली हॉरर कॉमेडी कही जा सकती है। इस लिहाज़ से यह एक पहल भी है। कोलकाता के बाहरी भाग में फैले एक विश्वविद्यालय का हॉस्टल, उपन्यास के मुख्य किरदारों की ग़लती से अभिशप्त हो जाता है। एक आत्मा जो अब हॉस्टल में है, बच्चों को परेशान करती है पर मारती नहीं। इन्हीं पसोपेश, डर, बचने के इंतज़ामात से जो हास्य उत्पन्न होता है, वही इस कहानी का मूल है। कहानी ख़त्म होते-होते हतप्रभ कर देने वाला मोड़ लेती है, जिसके लिए आप सत्य व्यास और उनकी कहानियों को जानते हैं।

            सत्य व्यास की इससे पहले प्रकाशित चारों किताबें—‘बनारस टॉकीज’, ‘दिल्ली दरबार’, ‘चौरासी’ और ‘बाग़ी बलिया’ रही हैं। इन चारों किताबों पर फ़िल्में तथा वेब सीरीज़ निर्माणाधीन हैं। यह सत्य व्यास का पाँचवाँ उपन्यास है।

पुस्तक: उफ़्फ़ कोलकाता (Uff Kolkata)
लेखक: 
सत्य व्यास (Satya Vyas)
प्रकाशक: Hind Yugm
आई एस बी एन (ISBN)- 978-8194653837
Order Online – Buy it from Amazon


Post a Comment

0 Comments