अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस |International Tea Day
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) हर साल 21 मई को मनाया जाता है। यह
चाय श्रमिकों के लिए सुरक्षित कामकाजी परिस्थितियों, निष्पक्ष व्यापार और चाय के उत्पादन में सुधार के लिए एक
स्थायी वातावरण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।
2015 में चाय पर एफएओ इंटरगवर्नमेंटल ग्रुप
(आईजीजी) में भारत द्वारा पेश किए गए एक प्रस्ताव के आधार पर संयुक्त राष्ट्र
महासभा ने 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय
चाय दिवस (International Tea Day) के रूप में मनाने की घोषणा की। 2019 से पहले चाय उत्पादक देशों जैसे
बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया, केन्या, मलावी, मलेशिया, युगांडा, भारत और तंजानिया में 15 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाया जाता था।
पहला अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea
Day) 2005 में दिल्ली, भारत में आयोजित किया गया
था। यह दिवस मई के महीने में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि मई माह के दौरान अधिकांश
देशों में चाय का उत्पादन शुरू होता है।
चाय कैमेलिया सिनेंसिस (Camellia
Sinensis) के पौधे से बना एक पेय
है। जो दुनिया का पानी के बाद सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय है।
0 Comments